राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो डंपरों की टक्कर एक की मौत, दूसरा घायल

कानपुर, 03 जून (हि.स.)। सचेण्डी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-दो भौंति में दो डंपरों की जोरदार टक्कर हो गई। घटना में पीछे चल रहे डंपर के केबिन में चालक और परिचालक फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा और कटर की सहायता से दोनों को बाहर निकलवा कर अस्पताल भिजवाया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने परिचालक को मृत घोषित कर दिया। जबकि चालक का इलाज अभी भी जारी है।

घटना मंगलवार सुबह की है। जब एक डंपर को पीछे चल रहे डंपर ने तेजी से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डंपर के परखच्चे उड़ गए और चालक व परिचालक केबिन में ही फंस गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू करते हुए करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकलवा कर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने मूसानगर जनपद कानपुर देहात निवासी परिचालक गौरव को मृत घोषित कर दिया। जबकि डंपर चालक अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।

सचेण्डी थाना प्रभारी दिनेश कुमार बिष्ट ने बताया कि जैसे ही दुर्घटना की सूचना मिली। पुलिस बल मौके पर पहुंचा। परिस्थितियों को गंभीरता से लेते हुए हाइड्रा और कटर की सहायता से दोनों को बाहर निकलवा कर उपचार के लिए भेजा। जहां डॉक्टरों ने परिचालक को मृत घोषित कर दिया और चालक का इलाज जारी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों को सूचना देखकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights