अवधेश अग्रवाल ने आगे कहा कि यूएस के बड़े इम्पोर्टर टारगेट, एमेजन आदि ने अपने आर्डर होल्ड पर डाल दिए हैं व यह भी अस्पष्ट रूप से जानकारी मिल रही है कि टीजेमैक्स, रोज ने भी अपने आर्डर्स को होल्ड करवाना शुरू कर दिया है। इन सब के परिणाम स्वरूप मुरादाबाद का हस्तशिल्प निर्यात व निर्यातकों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है, काम रुकने से बेकारी बढ़ेगी और नौकरियां जाएंगी। साथ ही साथ निर्यातकों की दृष्टि अब नये अंतराष्ट्रीय बाजारों को खोजने मे लगी है व घरेलू बाजार मे भी संभावनाएं ढूंढी जा रही है। अभी के हिसाब से मुरादाबाद के निर्यात कारोबार को लगभग 3000 करोड़ के कारोबार का नुकसान लग रहा है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights