मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट द्वारा 13 अगस्त 2025 को सुबह 10 से 11 बजे के बीच एक विशेष तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकाली जाएगी। मुज़फ्फरनगर पुलिस द्वारा ट्रेफिक एडवाइजरी जारी करते हुए जानकारी दी कि यह यात्रा जी०आई०सी० मैदान, सर्कुलर रोड से शुरू होकर महावीर चौक, आर्य समाज रोड, मीनाक्षी चौराहा, शिव चौक, नावल्टी चौराहा, अंसारी रोड, मालवीय चौक, टाउन हॉल, झांसी की रानी, फायर ब्रिगेड, जिला परिषद मार्केट और प्रकाश चौक होते हुए पुनः महावीर चौक मार्ग से होकर गुजरेगी।

यह ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता दिवस के सम्मान में निकाली जा रही है, लेकिन इससे शहर के मुख्य मार्गों पर भारी ट्रैफिक जाम और आवागमन में बाधा आ सकती है। इस कारण प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे यात्रा मार्ग का प्रयोग न करें और यदि संभव हो तो वैकल्पिक रास्तों का चयन करें। सुबह के वक्त होने के कारण मुख्य सड़कों पर आवागमन धीमा हो सकता है। महावीर चौक, मीनाक्षी चौराहा, शिव चौक, मालवीय चौक और जिला परिषद मार्केट क्षेत्र में भारी भीड़ और जाम रहेगा। इस दौरान आपातकालीन सेवाओं को भी प्रभावित होने की संभावना है। प्रशासन ने आम जनता से अनुरोध किया है कि वे यात्रा मार्ग से बचें और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें ताकि अपने कार्यों में बाधा न आए। वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें और पुलिस के निर्देशों का सम्मान करें। जी०आई०सी० मैदान से होकर निकलने वाले वाहन के लिए आसपास के पुराने बाजार के रास्ते या नई सड़क मार्ग से गुजरना बेहतर रहेगा। यदि आपको महावीर चौक या मीनाक्षी चौराहा से होकर गुजरना है तो यात्रा समाप्त होने के बाद ही निकलें।
