trailer-salman-khans-7-dogs-released

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और संजय दत्त जल्द ही इंटरनेशनल फिल्म ‘7 डॉग्स’ में एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच खासा उत्साह है और अब सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका ऑफिशियल ट्रेलर शेयर कर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। ट्रेलर में सलमान और संजय दत्त का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है। दोनों कलाकार जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

मल्टीस्टारर फिल्म ‘7 डॉग्स’ में सलमान खान और संजय दत्त के अलावा अहमद एज और करीम अब्देल अजीज प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन आदिल अल अरबी और बिलाल फल्लाह ने किया है, जो ‘बैड बॉयज फॉर लाइफ’ और ‘बैड बॉयज: राइड ऑर डाई’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म को सेला स्टूडियोज ने जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी और रियाद सीजन के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। ट्रेलर में फिल्म की कहानी, एक्शन और कलाकारों की मौजूदगी इसे खास बनाती नजर आ रही है।

ट्रेलर के साथ ही भारत में फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। सलमान खान और संजय दत्त की ‘7 डॉग्स’ भारत में 21 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दोनों सितारों की जोड़ी और इंटरनेशनल प्रोडक्शन से जुड़ी इस फिल्म को लेकर भारतीय दर्शकों में भी काफी उत्सुकता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त किस तरह के किरदार निभाते हैं और बड़े पर्दे पर उनकी जोड़ी दर्शकों पर कितना असर छोड़ती है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights