मनीष अग्रवाल

सहारनपुर जनपद मे हुआ यातायात माह 2025″ का भव्य शुभारम्भ”

सहारनपुर| सुरक्षित यातायात, जन-जागरूकता और जिम्मेदार नागरिकता की दिशा में पुलिस का सशक्त कदम। जनपद सहारनपुर में आज ‘यातायात माह-2025″ का शुभारम्भ गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। इस अवसर पर सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक,अभिषेक सिंह जिलाधिकारी मनीष बंसल सहारनपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारनपुर द्वारा पुलिस लाईन सहारनपुर से हरी झण्डी दिखाकर यातायात जागरूकता रैली को रवानाकिया गया। सड़क सुरक्षा और जनजागरूकता का सशक्त संदेश “यातायात माह” प्रतिवर्ष नवम्बर माह में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य आमजन में यातायात नियमों के पालन, सड़क सुरक्षा एवं जिम्मेदार ड्राइविंग के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसी क्रम में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व अन्य में पुलिस अधिकारी /कर्मचारीगण, एनसीसी कैडेट, ट्रैफिक वार्डन, विद्यालयों के छात्र-छात्राएँ, सामाजिक संस्थाएँ तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए रैली के माध्यम से नागरिकों को संदेश दिया गया कि- ‘सड़क सुरक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। नियमों का पालन कर हम स्वयं की और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।”

पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र व जिलाधिकारी सहारनपुर ने भी नागरिकों से अपील की कि सड़क सुरक्षा अभियान में सक्रिय सहयोग देकर एक अनुशासित यातायात संस्कृति का निर्माण करें। वरिष्ठ अधिकारियों के प्रेरक उद्बोधनद्वारा रैली के उपरांत पुलिस लाइन में आयोजित गोष्ठी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा सभी उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा गया कि- ‘यातायात नियमों का पालन करना केवल एक कानूनी दायित्व नहीं, बल्कि यह जीवन की रक्षा का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है। प्रत्येक नागरिक को सड़क पर जिम्मेदार व्यवहार अपनाना चाहिए ताकि किसी की असावधानी किसी और के जीवन के लिए खतरा न बने। जन-जागरूकता गतिविधियाँव यातायात माह के अंतर्गत जनपद भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में ट्रैफिक जागरूकता कार्यशालाएँ हेलमेट और सीट बेल्ट उपयोग अभियान,सड़क सुरक्षा नाट्य प्रस्तुतियाँ, सड़क दुर्घटना पीड़ितों की सहायता हेतु जनसंवेदनशीलता कार्यक्रम शामिल हैं। साथ ही, सुरक्षित ड्राइविंग को प्रोत्साहित करने के लिए “सेफ ड्राइव-सेव लाइफ” थीम पर विभिन्न प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की जाएंगी।वही सहारनपुर पुलिस आमजन से अपील सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करेंनाबालिग को बाहन चलाने की अनुमति न दें।वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करे।हेलमेट और सीट बेल्ट का सदैव उपयोग करें।किसी भी दुर्घटना या अव्यवस्था की स्थिति में तुरंत 112 पर सूचित करें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights