उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र के बक्सी मोहड़ा निवासी सलमान पुत्र ताहिर, झारखंड साहिबगंज जिले के राजमहल थाना निवासी रजवाड़ा हालपता करेली के एडीए कालोनी मुरगा दरबार निवासी वसीम पुत्र मुस्तफा,करेली के कसारी मसारी जीटीबी 60 फीट रोड ईडब्लूएस निवासी फतेह खान पुत्र सुकरू है।
उल्लेखनीय है कि नैनी के विनायक नगर निवासी अर्जन सिंह पुत्र स्वर्गीय मधुसूदन सिंह की तहरीर पर 9 अक्टूबर को चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही थी। इसी क्रम में गुरूवार को मुखबिर की सूचना पर चोरी के 3 लाख 60 हजार रुपया नगद, एक जोडी पायल सफेद धातु व दो बाजूबन्द सफेद धातु, एक छल्ला पीली धातु तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल रंग स्पेलेन्डर के साथ सलमान ,वसीम ,फतेह खान उपरोक्त को थाना क्षेत्र नैनी से गिरफ्तार किया गया।
