खतौली। खतौली पुलिस एवं एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए तीन ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार किया है,जो महिलाओं को लोन देने का झूठा झांसा देकर उनको ठगी शिकार बनाते थे | 

जानकारी के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में अलग-अलग गाँव में जाकर ठग पहले महिलाओं से उनके कागज मांगते थे और लोन करने के नाम पर फाइल चार्ज के रूप में उनसे कुछ रुपए ले लेते थे उसके बाद अपने फ़ोन बंद कर फरार हो जाते थे | इस तरह गांव की महिलाएं उनकी ठगी का शिकार बनती थी | गिरफ्तार किए गए किए गए इन ठगों की पहचान राहुल सिंह पुत्र भुनेला सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट बबुरा,थाना विंध्याचल, जिला मिर्जापुर, विक्रम सिंह पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम छोटा बांस, थाना रादौर, जिला यमुनानगर, हरियाणा और साजन खान पुत्र फान खान निवासी ग्राम बैडी खजूरी, थाना रादौर, जिला यमुनानगर, हरियाणा के रूप में हुई है ।

इन शातिर ठगों मामला तब उजागर हुआ ज़ब एक   साथ क्षेत्र की अनेकों महिलाओ ने खतौली पुलिस को इसकी लिखित सूचना दी कि कुछ लोग पचास हजार रुपये लोन देने का झूठा वादा करके उनसे 2-2 हजार रुपये एडवांस में ले गए और अब उनका फ़ोन बंद आ रहा है । पुलिस ने इस मामले की गहन जांच में पाया कि यह फर्जी कंपनी के माध्यम से लोन का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं को ठगी का शिकार बनाया गया  | इस संबंध ने खतौली कोतवाली प्रभारी दिनेश बघेल ने बताया तीनो शातिर किस्म के ठग है जो महिलाओं को ही लोन का झूठा झांसा देकर ठगी करने का कार्य करते है और ये लोग समय समय पर अपना स्थान बदलते रहते है ताकि नयी जगह पर अन्य महिलाओ को भी ठगी का शिकार बनाया जा सकें | 

इन ठगों के कब्जे से पुलिस ने 17 फर्जी आधार कार्ड, 3 जोड़ी फर्जी नंबर प्लेट, 8 फर्जी वोटर आईडी कार्ड, 9 मोबाइल, 2 पेचकश, 2 चाबी, 2 छोटी कैंची, 2 फर्जी और कूटरचित मोहर, 2 स्टांप पैड, 5 फर्जी सिम, 2 फर्जी और कूटरचित बिल बुक, 4 सादा बिल बुक, 3 पर्श, 2 ड्राइविंग लाइसेंस, 47 PFNL फार्म, 15 SMCC कम्पनी के खाली फार्म, 1 हिसाब रजिस्टर, 31 फर्जी और कूटरचित आई कार्ड, 9 विभिन्न बैंक के डेबिट/क्रेडिट कार्ड, 3 मोटरसाइकिल और 4270 रुपये भी नगद बरामद किए।

 तीनों ठगों की गिरफ्तारी को निरीक्षक खतौली दिनेश बघेल एवं एसओजी प्रभारी मोहित सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया है | गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक श्री अरिफ अली, उप निरीक्षक श्री मनोज कुमार,उप निरीक्षक संजय सोलंकी,बलवीर सिंह,नवीन कुमार,मुकेश कुमार,जितेन्द्र त्यागी,गुरूनाम सिंह,रवि राणा आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights