मुठभेड़ में सिपाहियाें पर हमला करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, बेटे काे लगी गाेली

हमीरपुर, 29 मई (हि.स.)। जिले के बिंवार थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान सिपाहियाें पर हमला करने वाले पिता पुत्र काे गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई में बेटा गाेली लगने से घायल हुआ है। वहीं एक अन्य घटना में मुठभेड़ कर मदाैहा पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर काे गिरफ्तार किया गया है।तीनाें आराेपिताें के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

बिंवार थाना क्षेत्र के चमरखन्ना गांव निवासी वरदानी ने यूपी-112 को बुधवार और गुरुवार की रात पौने दो बजे सूचना दी थी कि गांव में बलिन्द्रा वर्मा शराब के नशे में झगड़ा कर रहा है। सूचना मिलते ही पीआरबी कमांडर हेड कान्सटेबिल सुरेश कुमार व चालक हेड कान्सटेबिल संजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। माैके पर बलिन्द्रा वर्मा व सिद्ध गोपाल उर्फ सिद्धा ने अचानक दोनों पुलिस कर्मियों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी लगने से संजय कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने सिपाही को दांतों से काटकर भी जख्मी कर दिया। दोनों सिपाही जान बचाकर भागे। गंभीर रूप से घायल सिपाही को मौदहा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज कर रहा है।

इस मामले में बिंवार थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने दोनों हमलावरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश पुलिस टीमें लगाई गई। इस बीच तड़के पुलिस ने सिपाहियों पर हमला करने वालों की घेराबंदी की। पुलिस काे देख आराेपिताें ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से बालेन्द्र पुत्र सिद्ध गोपाल घायल हो गया। मुठभेड़ में पिता सिद्ध गोपाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

एएसपी मनोज गुप्ता ने गुरुवार को बताया कि पुलिस टीम के सिपाही पर जानलेवा हमला करने वाले अपराधियों ने पुलिस को देख फायरिंग की थी जिसके जवाब में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। गोली लगने से आराेपित बालेन्द्र घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए मौदहा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके कब्जे से अवैध असलहे व कारतूस बरामद किए गए हैं।

मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

सीओ विनीता पहल ने गुरुवार काे बताया कि मौदहा क्षेत्र के मदारपुर गांव के मोड़ पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध शख्स पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस ने उसे रुका ताे उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो नारायच गांव निवासी अरमान लाला पुत्र गयासुद्दीन पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। मौके से एक तमंचा व कारतूस पुलिस ने बरामद किए हैं। गिरफ्तार अपराेपित हिस्ट्रीशीटर है जिसके खिलाफ कई मुकदमे थाने में दर्ज है और पहले भी जेल जा चुका है।

—————

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights