चोर घर से समेट ले गए ढाई लाख के जेवरात
मीरजापुर, 22 जून (हि.स.)। जिगना थाना क्षेत्र के कुशहां गांव में बीती रात चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाकर तीन कमरों के ताले तोड़ दिया और लगभग ढाई लाख रुपये के जेवरात व गृहस्थी का सामान लेकर फरार हो गए।
कुशहां गांव में रहने वाले शिवलाल प्रजापति ने बताया कि वे शनिवार शाम अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए थे। रविवार सुबह लौटने पर घर के भीतर बिखरा सामान और टूटे बक्से देख चाेरी की जानकारी हुई। चाेरी की जानकारी थाना पुलिस काे दी गई।
थाना प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि पीड़ित शिवलाल की जानकारी पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पारिवारिक विवाद के चलते एक सदस्य पहले ही घर छोड़ चुका है। उसी के खिलाफ संदेह गहराया है। मामले की जांच की जा रही है।
———–
