मुज़फ्फरनगर। समाजवादी पार्टी द्वारा शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी जयप्रकाश नारायण की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में पार्टी जिलाध्यक्ष एडवोकेट ज़िया चौधरी ने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने जिस तरह आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उसी तरह आजाद भारत में भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ जनक्रांति का बिगुल फूंका। इसी कारण उन्हें ‘लोकनायक’ की उपाधि मिली।ज़िया चौधरी ने कहा कि आज देश को फिर से जयप्रकाश नारायण जैसे आंदोलन की जरूरत है, जो नफरत फैलाने वालों के विरुद्ध समाज में भाईचारा और एकता को मजबूत करे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लोकनायक के पदचिह्नों पर चलकर समाज में समानता, न्याय और सामाजिक सद्भाव की स्थापना के लिए संघर्षरत है।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी, पवन बंसल, धर्मेंद्र नीटू, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बसंत धारिया, जिला सचिव पवन पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष (सपा अल्पसंख्यक सभा) डॉ. इसरार अल्वी, सपा सभासद शहजाद चीकू, हसीब राणा, शशांक त्यागी, फरमान चौधरी, मीर हसन, रामपाल सिंह पाल, जोनी कुमार, लोकेंद्र कुमार, फिरोज अख्तर, टीटू पाल, रमन, फैसल राणा एडवोकेट, हुसैन राणा समेत अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
