उन्होंने आगे कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश में कीर्तिमान स्थापित करने का रिकॉर्ड है, जिसे हम सभी कार्यकर्ताओं को यहां भी बरकरार रखना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि उस प्रत्याशी को रख याद, जिसको मिला हो पार्टी का आशीर्वाद।

महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि महत्वाकांक्षा का होना कार्यकर्ताओं में स्वाभाविक विषय है। परंतु पार्टी हम लोगों की मां है और मां का आदेश निर्देश सर्वोपरि है। जिसे हर कार्यकर्ता को मानना ही चाहिए।उन्होंने कहा संगठन एवं पंचायत चुनाव के जानकार लोगों को नेतृत्व देना चाहिए,जिससे चुनाव में विजय की राह आसान होती है।

उन्होंने आगे कहा कि, चुनाव एक चुनौती है जिसे हर कार्यकर्ता को स्वीकार कर पूरे दाम कम से मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि कोई काम नहीं है मुश्किल जब किया इरादा पक्का।

बैठक में भाजपा नेता राजू राय, रामजी पांडे , रामलोचन साहू, राजेश पटेल, अनिल केसरवानी, विजय पटेल, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, दिलीप सिंह यादव, पन्नालाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights