दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने इस मौके पर किदवई नगर मंडल क्षेत्र में निवास करने वाले वरिष्ठ नागरिकों, बुजुर्गों , ब्रिज मोहन, मोतीलाल पाण्डे, राजेंद्र प्रसाद अग्निहोत्री, महेश सोनी, गोविन्द पाल, राम शिरोमणि तिवारी,संतोष कुमार गुप्ता,सुधीर तिवारी, सुरेन्द्र मिश्रा, दिनेश मिश्रा, कमलेश द्विवेदी, छेदीलाल गोस्वामी, रामाकान्त , राजेश त्रिवेदी, सोमप्रकाश गुप्ता को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। समारोह के दौरान उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह को पुष्पगुच्छ, मालाएं एवं अंगवस्त्र (पटका) अर्पित कर शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।
दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि पार्टी का असली आधारभूत स्तंभ हमारे वरिष्ठजन एवं कार्यकर्ता हैं, जिनके मार्गदर्शन से संगठन निरंतर प्रगति करता है। कार्यक्रम में भारी संख्या में मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
प्रमुख रूप से दीपांकर मिश्रा, जसविंदर सिंह, गणेश शुक्ला,प्रवीण मिश्रा ,अभिषेक निगम राशू ,मनीष बॉथम आदि मौजूद रहे
