पत्र के अनुसार, नगर पालिका में कार्यरत महिलाओं को यह कहकर कार्य से हटाया जा रहा है कि अब पार्किंग में फास्ट ट्रैक प्रणाली लागू की जाएगी। इसलिये उन्हें कार्य से हटाया जाएगा। इससे महिलाएं मानसिक और आर्थिक संकट का सामना कर रही हैं। सांसद ने पत्र में स्पष्ट कहा है कि महिलाओं को कार्य से मुक्त न किया जाए और उन्हें लंबित मानदेय का तत्काल भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उल्लेखनीय है कि महिलाओं की ओर से प्रेमा निवासी नैनीताल और अन्य सभी महिला कर्मियों ने सांसद को पत्र के माध्यम से अपनी व्यथा कही थी।
