अपर पुलिस उपायुक्त गंगा नगर पुष्कर वर्मा ने बताया कि मऊआइमा के दुबाही गांव निवासी मोहम्मद जैद को तिलई बाजार में मोटर साइकिल सवार बदमाश गोली मारकर फरार हो गए। इस तरह की सूचना मिली है। स्थानीय पुलिस टीम घायल होने वाले युवक जैद को उपचार के लिए अस्पताल ले गई है। उसे गोली लगी है या नहीं अभी इसकी जांच की जा रही है। हालांकि परिवार से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करके आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
