अधेड़ ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

औरैया, 24 अप्रैल (हि.स.)। फफूंद क्षेत्र में तिलक समाराेह में न ले जाने पर शराब पीकर घर आये अधेड़ ने नाराजगी में फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की।

फफूंद थाना प्रभारी जय प्रकाश पाल ने बताया कि इलाके के गांव बिलन्दपुर निवासी रविन्द्र कुमार (45) मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। बुधवार को गांव में सुरेंद्र कुमार के पुत्र नितिन का तिलक समाराेह था। जिसमें रविन्द्र का परिवार शामिल था। देर रात रविन्द्र कुमार शराब के नशे में घर पहुंचा। नशे में हाेने के चलते परिजन उसे एक कमरे में बन्द करके तिलक समारोह में चले गये। रात्रि में जब पत्नी शांति देवी और

परिजन घर वापस लाैटे ताे देखा कि पति रविन्द्र का शव कमरे में पंखे से गमछे के फंदे से फांसी पर लटक रहा है। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि फांसी लगाने की घटना में मृतक के परिजनाें ने

कोई आरोप नहीं लगाया है।

—————

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights