कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। अंबेडकर तिराहे पर आयोजित गोष्ठी में नगर पालिका परिषद जौनपुर की अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने कहा कि अनेक वीर जवानों की शहादत से हमें आजादी मिली है। उन्होंने कहा कि हमें इस आजादी को अक्षुण्ण रखना है और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना रखनी है।

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में बताया कि जनपद में हर घर तिरंगा कार्यक्रम लगातार चल रहा है। उन्होंने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन के बलिदानियों ने अंग्रेजों को चुनौती देने का कार्य किया था। आज उनके बलिदान को याद किया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल, परियोजना निदेशक के.के. पांडेय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रामसूरत मौर्या, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जौनपुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights