भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि लोगों के गृह कर अत्याधिक बढ़ कर आ रहे हैं। इस पर भी ध्यान देते हुए यदि मकान मालिक की बढ़े गृह कर पर आपत्ति आती है तो उसका त्वरित निस्तारण किया जाए।
उन्होंने नगर आयुक्त से वार्ता करते हुए कहा कि शहर में बढ़ रहे आवारा कुत्तों की भी समस्या का त्वरित निस्तारण किया जाए। नगर निगम द्वारा बनाई हुई कई सड़कें जर्जर हो गई। इनको तत्काल ठीक करवाते हुए इनकी गुणवत्ता की जांच कराई जाए। नगर निगम द्वारा शहर में जो विकास कार्य हो रहे हैं उनके शिलापट पर संबंधित वार्ड के पार्षद का नाम भी अंकित किया जाए।
जिला मीडिया प्रभारी भाजपा कानपुर उत्तर अनुराग शर्मा ने बताया नगर आयुक्त ने तत्काल उपरोक्त समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा,महामंत्री संतोष शुक्ला, अवधेश सोनकर, जितेंद्र विश्वकर्मा राजू,युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवांग मिश्रा, जिला मंत्री सत्यम गुप्ता उपस्थित रहे।
