उक्त गांव निवासी ओमप्रकाश गौतम (46) बुधवार रात घर से निकले थे। सुबह लगभग 6:30 बजे गांव का एक 15 वर्षीय किशोर खेत में पानी भरने गया तो उसने नीम के पेड़ पर ओमप्रकाश को लटकते देखा। वह घबराकर घर की ओर भागा और परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और ओमप्रकाश को जिंदा समझकर पेड़ से उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो बेटे और दो बेटियां हैं। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह एक शव मिला है। जिसको पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
