कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आशा फाउंडेशन की अध्यक्ष आशा शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया, जिसके उपरांत बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद मंच पर प्रस्तुत किए गए “महाभारत” के नाट्य रूपांतरण और “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” नाटक ने समाज को बेटियों के सम्मान एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति जागरूकता का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम का आकर्षण रहीं नन्हे बच्चों द्वारा “आह टमाटर बड़े मजेदार, ओह टमाटर बड़े मजेदार…” और ‘‘मैं निकला गड्डी लेकर” गीतों पर की गयी मनोरंजक प्रस्तुतियों पर सभागार तालियों से गूंज उठा।

बच्चों ने कुमाउंनी, गढ़वाली, पंजाबी, असमिया और बंगाली लोक नृत्य प्रस्तुत कर देश की सांस्कृतिक विविधता की सुंदर झलक दिखाई। प्रधानाचार्या नीलू एल्हेंस ने कहा कि विद्यालय में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के लिए उन्हें समय-समय पर सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाता है।

कार्यक्रम में अजय एल्हेंस, सिया एल्हेंस, हिमानी साह, मुन्नी तिवारी, मोहन लाल साह, बाल विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या अनुपमा साह, सनवाल स्कूल के प्रबंधक गौरव सनवाल, सेंट जॉन्स स्कूल की प्रधानाचार्या विनीता रावत, करिश्मा सनवाल, ईशा साह व तारा बोरा सहित अनेक नागरिक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights