जिला मलेरिया अधिकारी कृति श्रुति वर्मा ने बताया कि टीम ने वाजीदपुर सहित कई अन्य क्षेत्रों में लार्वा जांच अभियान चलाया। लेकिन इन क्षेत्रों में कोई लार्वा नहीं पाया गया। अधिकारी का कहना है कि तापमान में गिरावट हो रही है, जिससे उम्मीद है कि डेंगू के मामलों में धीरे-धीरे कमी आनी शुरू हो जाएगी। हालांकि, नोएडा के आसपास के दिल्ली के इलाकों से भी लोग यहां आकर डेंगू के टेस्ट करा रहे हैं और पॉजिटिव मिल रहे हैं। क्रॉस वेरिफिकेशन के दौरान इसके मामलों की जानकारी मिल रही है। इन मरीजों की जानकारी दिल्ली के अधिकारियों को भेजी जा रही है, ताकि वह उस क्षेत्र में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कर सकें।
