तीनों घायलों को सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार मथुरा की ओर से तेज गति से आ रही थी और अरौठा गांव के मोड़ पर सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों के परिजनों को भी दुर्घटना की सूचना दे दी गई है। थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि बिसावर चौकी पुलिस को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया था। उन्होंने यह भी बताया कि कार चालक की पहचान की जा रही है और घायलों का उपचार जारी है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights