गरीबों का पैसा लूटने वालों को बख्शा नहीं जाएगाः तरुण चुघ

नई दिल्ली, 27 फ़रवरी (हि.स.)। दिल्ली विधानसभा में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट पर गुरुवार को चर्चा जारी है। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि जिन लोगों ने गरीबों का पैसा लूटा है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

चुघ ने भाजपा मुख्यालय में इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली विधानसभा में कैग की रिपोर्ट पर चर्चा हो रही है। चोरी और घोटालों पर चर्चा स्वस्थ लोकतंत्र का आधार है और समय की मांग भी है। अरविंद केजरीवाल ने स्कूल खोलने के बजाय दिल्ली में मधुशाला खोल दिए। आम आदमी पार्टी का सच आज जनता जान चुकी है कि इन्होंने किस तरह सत्ता में रहते हुए लोकपाल और लोकतंत्र का मजाक उड़ाया।

उन्होंने कहा कि भाजपा की दिल्ली सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ इस मुद्दे को जनता के सामने लाएगी और यह सुनिश्चित करेगी कि भ्रष्टाचारियों को सख्त सजा मिले। गरीबों का पैसा लूटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आम आदमी पार्टी के विधायकों को विधानसभा से सस्पेंड करने पर तरुण चुघ ने कहा कि जो कल तक सदन में से भाजपा के विधायकों को बाहर करवा रहे थे, आज वो लोकतंत्र की बात कर रहे हैं। भाजपा की सरकार लोकतंत्र के प्रति वचनबद्ध है। आतिशी आज लोकतंत्र की दुहाई दे रही हैं, कैग की रिपोर्ट में आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार की सारी रिपोर्ट लिये हैं , जिसे दिल्ली की जनता जानना चाहती है।

————-

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights