उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि ट्रेन संख्या 12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस रास्ते में तीन घंटे रोककर चलाई जाएगी। (14007) रक्सौल-आनंदविहार सद्भावना एक्सप्रेस सात नवंबर को तीन घंटे 40 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। (12238) जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस सात नवंबर को सुल्तानपुर-मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़-वाराणसी मार्ग से चलाई जाएगी। इस दौरान लंबुआ और जौनपुर सिटी स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने आगे बताया कि इसके अलावा (12370) देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस सात नवम्बर को सुल्तानपुर-मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़-वाराणसी के रास्ते चलाई जाएगी। (03311) धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल एक्सप्रेस 7 नवम्बर को वाराणसी-मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़-लखनऊ के रास्ते चलाई जाएगी।
