sultanpur-husband-murdered

सुलतानपुर, 16 फ़रवरी । उत्तर प्रदेश मेंं जिला सुलतानपुर के लंभुआ थाना क्षेत्र मदनपुर पनियार गांव में पत्नी ने प्रेमी संग पति की धारदार हथियार से हत्त्या कर दी । सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना की जांच को चार टीम गठित कर दी है।

पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने सोमवार को बताया कि आज भोर में लंभुआ थाना क्षेत्र मदनपुर पनियार गांव में एक युवक के हत्त्या की सूचना मिली। जांच के बाद पता चला कि मृतक अमित सिंह(35)पुत्र हरिनाम सिंह व दीपक सिंह दोनों ट्रक ड्राइवर थे। दोनो की दोस्ती के बीच दीपक सिंह की अमित सिंह पत्नी शिल्पी सिंह से भी संबंध की बात सामने आ रही है। रविवार को अमित और दीपक दोनों घर आए थे।बीती रात किसी बात को लेकर शिल्पी व उसके पति अमित के बीच विवाद हुआ और आरोप है कि पत्नी शिल्पी व अमित ने धारदार हथियार से गले में मारकर अमित की हत्या कर दी। मृतक के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतक के भाई के आने के बाद शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हत्यारोपित पत्नी शिल्पा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights