students-sit-protest-conti

उत्तरकाशी, 02 सितंबर । रबर्फिया लाल जुवाँठा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुरुड़ा (पुरोला) में वर्षों से रिक्त एवं अपूर्ण विषयों के संचालन तथा एनसीसी कोर की स्थापना की मांग को लेकर छात्रसंघ का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा।

छात्रसंघ अध्यक्ष गोविन्द सिंह चौहान के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं महाविद्यालय परिसर में धरने पर डटे रहे और शासन से शीघ्र मांगें पूरी करने की मांग की।

उन्होंने बताया कि स्नातक स्तर पर भूगोल, संस्कृत, गृह विज्ञान एवं चित्रकला तथा स्नातकोत्तर स्तर पर इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान एवं समाजशास्त्र विषयों का संचालन शुरू किया जाना चाहिए। साथ ही महाविद्यालय में एनसीसी कोर की स्थापना अति आवश्यक है ताकि क्षेत्र के युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा से जुड़ने का अवसर मिल सके।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक महाविद्यालय में रिक्त एवं अपूर्ण विषयों का संचालन शुरू नहीं किया जाता और एनसीसी कोर की स्थापना नहीं होती, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

आज धरने पर छात्र संघ अध्यक्ष गोविन्द सिंह चौहान सहित महासचिव प्रीतम कैन्तुरा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रीतिक चुनार,अंजना चौहान, अखिलेश चौहान, हिरेश, मोहित आदि दर्जनों छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights