सहारनपुर | एसएसपी ने जिले में विभिन्न जगहों पर ड्यूटी से नदारत रहने वाले पुलिस कर्मियों पर बड़ी कार्यवाही की है | एसएसपी ने एक 16 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड करते हुए सख्त संदेश दिया है कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी |
सहारनपुर एसएसपी आशीष तिवारी ने लंबे समय से बिना अनुमति के गैर हाजिर तथा नवरात्री त्यौहार पर शाकुम्भरी मेले में ड्यूटी से नदारक रहने वाले पुलिस कर्मियों पर कठोर कार्रवाई करते हुए एक साथ 16 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया | सस्पेंड किए गए पुलिस कर्मियों में निरीक्षक संजय कुमार,उपनिरीक्षक रामेन्द्र सिंह,म0उ0नि0 मनबीरी सिंह,मु0आरक्षी प्रदीप कुमार,मु0आरक्षी अरुण सोलंकी,मु0आरक्षी भोपाल सिंह,आरक्षी रविन्द्र कुमार,आरक्षी रोबिन कुमार,आरक्षी मुनीश कुमार,म0आरक्षी निर्मला,रिक्रुट आरक्षी दीपक कुमार,रिक्रुट आरक्षी धनंजय सरकार,रिक्रुट आरक्षी अशोक कुमार,रिक्रुट आरक्षी योगेन्द्र सिंह,रिक्रुट आरक्षी हरिओंम सिं,रिक्रुट आरक्षी भोपाल सिंह शामिल है |
