मुजफ्फरनगर। जिले में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने 34 पुलिस कर्मियों के तबादले किए हैं। इन तबादलों में निरिक्षक व उपनिरीक्षको पुलिस लाइन से विभिन्न थानों पर भेजा गया हैं, जबकि कुछ थानों से हटाकर चौकियों और अन्य शाखाओं में तैनात किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक अजय कुमार और मनिरीक्षक मनु सक्सेना को पुलिस लाइन से अपराध शाखा भेजा गया है। उपनिरीक्षक रामअवतार सिंह को थाना बुढ़ाना, अख्तर अली को थाना भौराकलां, विनोद कुमार को थाना खतौली, शिवनंदन शर्मा को थाना पुरकाजी और अनिल कुमार को थाना ककरौली में तैनात किया गया है।इसी तरह गंगा सरण को थाना रामराज, राजेन्द्र सिंह को थाना खालापार, सुनील कुमार शर्मा को थाना छपार, नरेन्द्र कुमार को थाना जानसठ, तेजवीर सिंह को एसएसआई थाना फुगाना और धर्मवीर सिंह को महिला थाना स्थानांतरित किया गया है। बृजपाल सिंह को जनशिकायत प्रकोष्ठ, हसन अली को थाना भोपा, श्योराज सिंह को थाना सिविल लाइन, तपन जयंत को थाना छपार और सपन चौधरी को चौकी सीकरी (थाना भोपा) भेजा गया है।

वहीं, चन्द्रवीर सिंह को थाना मीरापुर, रोहित कुमार को चौकी बघरा (थाना तितावी), अनिल कुमार को गैर जनपद स्थानान्तरण पर कार्यमुक्त, गौरव मलिक को थाना भौराकलां, आरिफ अली को चौकी पवनावली (थाना खतौली), धर्मेन्द्र श्योराण को चौकी कस्बा (थाना खतौली), जयप्रकाश भास्कर को चौकी जसोई (थाना तितावी), मोहित नन्दन को चौकी शेरपुर (थाना पुरकाजी), जागेन्द्र सिंह ढिल्लो को थाना रामराज और गोविन्द चौधरी को चौकी विरालसी (थाना चरथावल) भेजा गया है।इसके अलावा कामिल चौधरी को चौकी लालूखेड़ी (थाना तितावी), अरुण कुमार को थाना मंसूरपुर, अर्पणा यादव को थाना जानसठ, महिला उपनिरीक्षक निशा को थाना पुरकाजी और उपनिरीक्षक राजकुमार को यूपी-112 से थाना जानसठ स्थानांतरित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights