मुजफ्फरनगर।थाना मीरापुर क्षेत्रान्तर्गत नवनिर्मित बीआईटी चौकी भवन का उद्घाटन शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने फीता काटकर किया।

चौकी भवन का अवलोकन करने के बाद एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नवनिर्मित भवन से पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा और जनता को त्वरित एवं पारदर्शी सेवा उपलब्ध कराई जा सकेगी।एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे बेहतर कार्यप्रणाली अपनाकर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाएं तथा जनता के साथ तालमेल स्थापित कर सहयोग का वातावरण तैयार करें। उन्होंने कहा कि चौकी भवन केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं है, बल्कि पुलिस-जन सहयोग को और सशक्त बनाने का प्रतीक है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया और विश्वास जताया कि चौकी भवन से जनता की समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी तथा पुलिस और जनता के बीच विश्वास की कड़ी और मजबूत होगी।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी जानसठ यतेन्द्र सिंह नागर, प्रभारी निरीक्षक मीरापुर बबलू सिंह, चौकी प्रभारी समेत पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
