मुज़फ्फरनगर | समाजवादी पार्टी का मासिक बैठक और स्थापना दिवस कार्यक्रम सपा कार्यालय महावीर चौक पर आयोजित हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने की और संचालन जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत ने किया। इस दौरान मिठाई बांटकर पार्टी स्थापना दिवस मनाया गया।ज़िया चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं की समस्याओं को सुलझाने में विफल रही है। जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा सांप्रदायिक तनाव पैदा कर रही है, लेकिन समाजवादी पार्टी एकता और भाईचारे के साथ इसका जवाब देगी।

इस दौरान प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, प्रदेश सचिव नौशाद अली, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नीटू, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन और समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी की राष्ट्रीय सचिव पूजा अंबेडकर ने भी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और भाजपा की साजिशों का मुकाबला करने का आह्वान किया।बैठक को अंकित शर्मा, सत्यदेव शर्मा, संजीव आर्य, डॉ. अविनाश कपिल, इमरोज पायलट, धनवीर कश्यप, तहसीन मंसूरी, सलीम मलिक, सतबीर त्यागी, सचिन पाल, दीप्ति पाल, नदीम खान सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी, पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती, चौधरी ओमपाल सिंह, वकीला बेगम, अभिषेक गोयल, सुमित पंवार, राशिद जैदी, रामपाल सिंह पाल, डॉ. नूर हसन सलमानी, ऐश मोहम्मद मेवाती, रजनीश यादव, चौधरी अजय कुमार, पंकज सैनी, तरन सौदे, सलमान त्यागी, श्याम सुंदर, हनीफ इदरीसी, सरताज चौधरी, रिजवान अंसारी, फैसल राणा, शहजाद चीकू, हसीब राणा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
