मुज़फ्फरनगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को देश के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने डॉ. कलाम को भारत की आधुनिक रक्षा प्रणाली का निर्माता बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने वैज्ञानिक प्रयोगों और नेतृत्व से देश को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया। वक्ताओं ने उनके राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान दिखाई गई सादगी, निष्ठा और दूरदर्शिता को आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने की। इस दौरान प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, प्रदेश सचिव विनय पाल, पूर्व मंत्री महेश बंसल, जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत, जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी, बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी राष्ट्रीय सचिव पूजा अंबेडकर, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव सुमित पंवार बारी, विधानसभा अध्यक्ष पुरकाजी संजीव आर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष सपा अल्पसंख्यक सभा डॉ. इसरार अल्वी, जिला सचिव पवन पाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।सभी ने मिलकर डॉ. कलाम के बताए रास्ते पर चलने और उनके विज्ञान से विकास के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights