मुज़फ्फरनगर | यातायात माह के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुजफ्फरनगर आदित्य बंसल ने शुक्रवार देर रात कस्बा बुढ़ाना में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। रात 21/22 नवंबर 2025 के दौरान वे स्वयं पुलिस बल के साथ मुख्य बाजार, बस स्टैंड, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मौजूद रहे।अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाने, तेज रफ्तार, मोबाइल फोन का उपयोग, ओवरलोडिंग, स्टंट ड्राइविंग, मानक विहीन नंबर प्लेट, तथा प्रेशर हॉर्न और ध्वनि प्रदूषण जैसे उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की।

कई वाहनों के चालान किए गए और कई चालकों को चेतावनी देकर छोड़ा गया।पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने सभी वाहन चालकों से अपील की कि सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें। हेलमेट और सीट बेल्ट का नियमित उपयोग, तय गति सीमा का पालन और ट्रैफिक नियमों में लापरवाही न करना दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बेहद जरूरी है।पुलिस विभाग ने बताया कि यातायात माह के दौरान ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
