क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडेय ने बताया कि रविवार शाम को दो युवक बाइक से ग्राम पंचायत भरहरी टोला से गुजर रहे थे। दोनों युवक परेवा नाले की पुलिया को पार कर रहे थे, तभी पानी के तेज बहाव में बाइक सहित दोनों बह गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उनकाे काफी खाेजा लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद एनडीआरएफ की मदद ली गई।
