मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी स्थल पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित यूपी ट्रेड शो, स्वदेशी मेला-2025 में शुक्रवार को “स्वदेशी” विषय पर गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, बालिकाओं और अन्य रचनाकारों ने भाग लिया और देशभक्ति व स्वदेशी के संदेश से भरे गीत प्रस्तुत किए।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप रहीं। उन्हें सहायक आयुक्त उद्योग आशीष कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि ने गायन प्रतियोगिता में शानदार प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उत्साहवर्धन के लिए प्रशंसा की।प्रतियोगिता में संध्या चौधरी, गीता, सरिता, सीमा, तारावती, ममता, भारती, चन्द्रवती, कुर्मिला, ममता सैनी, मीना, रुकैया और छवि सहित कई रचनाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार ने किया।स्वदेशी मेले में लगाए गए स्टॉलों पर लोग स्थानीय उत्पाद खरीदते नजर आए। इस अवसर पर सहायक आयुक्त आशीष कुमार, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से हसीबा, नीलम, रविता सिंह, विभिन्न स्कूलों के शिक्षक-छात्र, आईटीआई प्रशिक्षक और अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।मेले में लोगों की भीड़ और उत्साह देखकर स्पष्ट हुआ कि लोग स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और देश के विकास में योगदान देने के लिए जागरूक हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights