shivrajpur-kanha-gaushala-will-serve-as-a-model-fo

कानपुर, 24 जून । शिवराजपुर नगर पंचायत से संचालित कान्हा गौशाला में गोवंशों के लिए की गई व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं। हरे चारे की पर्याप्त उपलब्धता, स्प्रिंकलर सिस्टम और हराभरे वातावरण के बीच 166 गोवंशों का संरक्षण किया जा रहा है। यहां की व्यवस्थाओं से अन्य नगर पंचायतों, नगर पालिकाओं और नगर निगमों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। यह बातें बुधवार को जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कहीं।

जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिनव जे. जैन ने आज शिवराजपुर स्थित कान्हा गौशाला का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने गोवंशों के रखरखाव, चारे, पेयजल और स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं को भी परखा। गौशाला में 166 गोवंश संरक्षित पाए गए। जिलाधिकारी ने हरे चारे की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए बताया कि स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से गौशाला में चारे की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। इससे गोवंशों के पोषण और देखभाल में मदद मिल रही है तथा उन्हें पर्याप्त आहार उपलब्ध हो रहा है।

निरीक्षण के दौरान गौशाला परिसर में स्थापित स्प्रिंकलर सिस्टम का भी अवलोकन किया गया। नगर पंचायत प्रशासन एवं चेयरमैन के सहयोग से स्थापित यह व्यवस्था गर्मी के मौसम में गोवंशों को राहत पहुंचा रही है। जिलाधिकारी ने इसे सकारात्मक पहल बताते हुए सराहना की।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights