मुज़फ्फरनगर।शिवसेना की ओर से रविवार को ग्राम मांजरा (सदरुद्दीननगर) में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य संगठन को बूथ-स्तर तक सशक्त बनाना और हिंदुत्व की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना रहा। बैठक की अध्यक्षता सुरेंद्र सिंह ने की, जबकि संचालन धर्मेंद्र बालियान द्वारा किया गया।बैठक में बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित शिवसेना के जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि आज का समय हिंदुत्व की विचारधारा को पुनः जागृत करने का है। उन्होंने कहा, शिवसेना गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत कर रही है, ताकि हिंदुत्व की आवाज और अधिक मजबूती से बुलंद की जा सके। शिवसेना वह पार्टी है, जहाँ किसी भी जातिवाद की बात नहीं होती। यहाँ केवल हिंदुत्व, राष्ट्र और समाज की भलाई पर चर्चा होती है।बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि शिवसेना का मूल उद्देश्य समाज में एकता और भाईचारा स्थापित करना है।

उन्होंने कहा, आज आवश्यकता इस बात की है कि हिंदू समाज जात-पात से ऊपर उठकर एकजुट हो। जब हिंदू एकजुट होगा तभी राष्ट्र सुरक्षित रहेगा।बैठक के दौरान निवर्तमान मंडल अध्यक्ष मुकेश त्यागी ने कहा कि पार्टी की प्रमुख मांगों में से एक है गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाना। उन्होंने कहा कि शिवसेना लंबे समय से इस मांग को लेकर जनजागरण कर रही है और यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित नहीं किया जाता।नगर उपाध्यक्ष उज्ज्वल पंडित ने कहा कि शिवसेना सामाजिक सुधारों की दिशा में भी सक्रिय है। उन्होंने बताया कि संगठन का एक प्रमुख उद्देश्य जनपद लक्ष्मीनगर को नशा-मुक्त बनाना है।

उन्होंने कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज निर्माण में भागीदार बनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।नगर सचिव चेतन देव विश्वकर्मा ने युवाओं को संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, हिंदुत्व की रक्षा और राष्ट्र की सेवा तभी संभव है जब युवा आगे आएँ। युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देना ही शिवसेना का लक्ष्य है।कार्यक्रम के दौरान एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए निवर्तमान मंडल अध्यक्ष मुकेश त्यागी के अनुमोदन पर जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने विनीत कुमार रघुवंशी को जिला महासचिव घोषित किया। नियुक्ति के बाद विनीत कुमार रघुवंशी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा, मैं बुजुर्गों के आशीर्वाद और साथियों के सहयोग से जनपद में शिवसेना को और सशक्त बनाऊँगा तथा हिंदू राष्ट्र की स्थापना के लिए प्रत्येक हिंदू को जागरूक करने का कार्य करूँगा।बैठक का समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और हिंदू समाज की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights