मुज़फ्फरनगर। शिवसेना पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और जनहित के मुद्दों को लेकर एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में जनसंख्या नियंत्रण कानून, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना और जनपद मुज़फ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मीनगर करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।यह ज्ञापन शिवसेना के जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा के नेतृत्व में तहसील प्रमुख शिवसेना दिनेश कुमार द्वारा सौंपा गया।

ज्ञापन में कहा गया कि देश में तेज़ी से बढ़ती जनसंख्या एक गंभीर समस्या बनती जा रही है, इसलिए केंद्र सरकार को प्रभावी जनसंख्या नियंत्रण कानून लाना चाहिए।इसके साथ ही किसानों, मज़दूरों और व्यापारियों की सुविधा को देखते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की तत्काल स्थापना की मांग उठाई गई। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि स्थानीय जनता की भावना को देखते हुए जनपद मुज़फ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मीनगर किया जाना चाहिए।ज्ञापन देने वालों में चेतन देव आर्य, सुंदरलाल, श्यामवीर सिंह, दुष्यंत कुमार, अरजान सिंह, सोमवीर, सोनू, श्यामवीर, राजकुमार, सचिन, वीरू, मनोज, बिजेंद्र, संदीप, दीपक, अंकुर सैनी, अनुज, आशीष, रामफूल, आशिफ़ पाल, यशानंद पाल, जॉनी, रोशन कुमार, प्रिंस कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights