वासु धीमान जिला प्रभारी

शामली व गढीपुख्ता स्थित सर्राफा दुकानों पर की थी वारदात, चेन व कुंडल बरामद
पीडित सुनारों ने दर्ज कराए थे मुकदमे, सीसीटीवी फुटेज में चोरी करते दिखे थे आरोपित


शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने शामली व गढीपुख्ता से सुनार की दुकान से सोने की चेन व कुंडल चोरी करने के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से सोने की चेन व कुंडल भी बरामद किए हैं। इस मामले में एक आरोपित फरार है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
सोमवार को एएसपी सुमित शुक्ला ने प्रेसवार्ता में बताया कि शामली निवासी एक सुनार की दुकान पर एक महिला व एक पुरुष खरीददारी के लिए आए थे, सुनार ने उन्हंे सोने की कई चीजें दिखाई दी, इसी दौरान महिला ने एक सोने की चेन गायब कर दी थी तथा कुछ देर बाद वहां से चले गए थे। सुनार ने जब अपनी चीजों की गिनती की तो उनमें सोने की चेन गायब मिली। दुकानदार द्वारा दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसमें महिला सोने की चेन चोरी करती नजर आयी थी जिसके बाद पीडित सुनार ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी थी। वहीं कस्बा गढीपुख्ता में भी ऐसी ही घटना प्रकाश में आयी थी जिसमें दुकान पर आए एक महिला व एक पुरुष ने एक जोडी सोने की बाली चोरी कर ली थी। पीडित सुनार कंवरपाल वर्मा ने भी घटना के संबंध में गढीपुख्ता थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी थी। एएसपी ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने शामली निवासी सुनार की दुकान में चोरी करने के मामले में एक महिला आरोपित रोशन उर्फ पोपल पत्नी हज्जी फुरकान निवासी मौहल्ला पक्का बाग पहाडी दरवाजा कस्बा व थाना धामपुर जनपद बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया जबकि बाबू पुत्र तौफीक निवासी मौहल्ला नई सराय पुरान धामपुर जनपद बिजनौर अभी फरार है। उन्होंने बताया कि महिला के कब्जे से चोरी की गयी सोने की चेन व कुंडल भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह और उसका साथी बाबू ने शामली व गढीपुख्ता में सुनारों की दुकान से चेन व कुंडल चोरी किए थे। वह चोरी करने काम करते हैं और चोरी किए गए सामान को लोगों को बेच देते हैं। एएसपी ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights