धार्मिक यात्रा पर गयी थी आशू त्यागी, परिजनों में कोहराम मचा, ऋषिकेश के लिए रवाना हुए परिजन

वाशु धीमान
शामली। ऋषिकेश में धार्मिक यात्रा पर गई स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल शामली की प्रिंसीपल आशु त्यागी की दुर्घटना में मौत हो गई। श्रद्धालुओं से भरी बस सिद्ध पीठ कुंजापुरी के पास खाई में गिर गई जिसमें आशु त्यागी समेत पांच श्रद्धालुओं का निधन होने की सूचना है। वहीं निधन की खबर मिलते ही शामली से उनके पति व अन्य परिजन और स्कूल प्रबंध संचालक ऋषिकेश के लिए रवाना हो गए हैं।
ऋषिकेश के श्री कुंजापुरी मंदिर के दर्शन करने गए लिए श्रद्धालुओं का एक जत्था गया था। इस जत्थे में उत्तर प्रदेश के कई जिलों के अलावा दिल्ली के श्रद्धालु भी शामिल थे। इन श्रद्धालुओं में शामली के स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसीपल और सहारनपुर जनपद के खड़खड़ी रोड थलौकी निवासी आशु त्यागी पत्नी प्रदीप कुमार भी थी। सोमवार की सुबह ऋषिकेश के सदानंद आश्रम से श्री कुंजापुरी मंदिर के लिए श्रद्धालुओं से भरी बस रवाना हुई थी। इस बस में 29 श्रद्धालु थे। मंदिर में दर्शन के पश्चात यह सभी लोग वापस लौट रहे थे। जनपद टिहरी गढ़वाल के सिद्ध पीठ कुंजापुरी के समीप श्रद्धालुओं से भरी बस 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई। बस में सवार 13 घायलों को नजदीकी चिकित्सालय भेजा गया है। घायल तीन लोगों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया। बस में करीब 29 श्रद्धालु सवार बताए गए हैं। एसडीआरएफ के सेनानायक अर्पण यदुवंशी की ओर से तत्काल ढालवाला और कोटी कॉलोनी पोस्ट से टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया गया। इस दुर्घटना में पांच व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।

मृतकों की पहचान अनीता चौहान द्वारका दिल्ली, पार्थसारथी मधुसूदन जोशी बांसवाड़ा बड़ोदरा गुजरात, नमिता प्रभु, अनुज वेंकटरमन, प्रिंसीपल आशु त्यागी पत्नी प्रदीप कुमार खड़खड़ी रोड, थलौकी सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आशु त्यागी के पास से मिले आईकार्ड से उनकी शिनाख्त के बाद शामली में साढे“े पांच बजे स्कूल संचालकों को जानकारी दी गई। जिसके बाद उनके पति प्रदीप कमार, अन्य परिजन व स्कूल संचालक ऋषिकेश के लिए रवाना हो गए हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights