मुजफ्फरनगर। थाना शाहपुर पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जुए के अड्डे पर छापा मारकर 10 शातिर जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

शाहपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कस्बे के मौहल्ला कस्सावान में राकेश उर्फ सिकंदर के बीज गोदाम पर कई लोग ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी मोहित चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी इधर-उधर भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर सभी 10 जुआरियों को मौके से पकड़ लिया गया।पुलिस ने मौके से 42,330 रुपये नकद, 104 ताश के पत्ते, 11 मोबाइल फोन, दो स्कूटी और तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शौकीन पुत्र खलील निवासी मौ. इस्लामाबाद, राकेश उर्फ सिकन्दर पुत्र इन्द्रपाल निवासी गढ़ी बहादुरपुर, जगत सिंह पुत्र मांगेराम निवासी सोरम, इन्तजार पुत्र शेरदीन निवासी पलड़ा, मोहसिन पुत्र मोबीन निवासी मौ. कस्सावान, रफीक उर्फ बाल्ला पुत्र रजाक निवासी मौ. कस्सावान, फिरोज पुत्र इशरार निवासी मौ. कस्सावान, सलीम पुत्र इकबाल निवासी मौ. कस्सावान, तहसीम पुत्र अब्दुल मालिक निवासी मौ. ठठेरान और नजाकत पुत्र भूरा निवासी मौ. कस्सावान के रूप में हुई।पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ थाना शाहपुर में मु.अ.सं. 265/2025 धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम व 112 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल व क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्रपाल सिंह के पर्यवेक्षण में की गई।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राहुल कुमार, उपनिरीक्षक दीपक कुमार, हेड कांस्टेबल प्रेमचन्द्र शर्मा, हेड कांस्टेबल रोहताश कुमार, कांस्टेबल शिवम कुमार, कांस्टेबल मोहम्मद अलीम, कांस्टेबल प्रशान्त सिरोही, कांस्टेबल पवन चौधरी, कांस्टेबल सोनू कुमार और कांस्टेबल योगेन्द्र शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights