कार्यक्रम के दौरान शहीदों के प्रति सम्मान स्वरूप मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान को नमन किया गया। इस अवसर पर रेनू पुष्कर छिब्बर, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त , उत्तर मध्य रेलवे ने शहीद बल सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में विजय प्रकाश पंडित, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रयागराज मंडल सहित मुख्यालय, मंडल एवं क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, सूबेदारगंज के अन्य अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी व जवान उपस्थित रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights