बताया जा रहा है कि इस होटल में लंबे समय से देह व्यापार का गोरखधंधा चल रहा था और ग्राहकों की मांग पर युवतियों को बाहर भी भेजा जाता था। हैरानी की बात यह है कि शहर के बीचों-बीच यह अवैध धंधा चल रहा था, जिससे साफ है कि प्रशासन की आंखों में लंबे समय से धूल झोंकी जा रही थी। अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि इस रैकेट की जड़ें कितनी गहरी हैं और इसके पीछे किन प्रभावशाली लोगों का हाथ है। कोतवाली सिविल लाइंस प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव के अनुसार मुख्य आरोपी राजा उर्फ राझों व निक्की ने काफी समय से अन्तर्राज्य गिरोह बनाकर हरियाणा, आसाम, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, व अन्य प्रदेशो स लडकिंया लाकर रूडकी के कई होटलो ने सप्लाई की जा रही थी।
गिरफ्तार आरोपितों में 08 महिलाओं के अलावा राजा उर्फ रांझा पुत्र सुभाष निवासी पाड़ली गुज्जर रुडकी, हैदर अली पुत्र बहादुर अली निवासी पूर्वी अम्बर तालाब रूडकी, सिध्दान्त पुत्र सतीश निवासी ग्राम पोढोवाली वालावाली कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार,रविकान्त पुत्र अनिरुद्ध निवासी ग्राम लखनीता थाना झवरेडा, लक्की पुत्र सरेश कुमार निवासी म0न0 608/20 नियर असद रोड थाना माडल टाउन पानीपत हरियाणा शामिल हैं।
