sarvshrestha-purush-khilari

मुरादाबाद, 3 फरवरी । नेक्स्टजेन स्पिनर टेबल टेनिस एकेडमी द्वारा आयोजित प्रथम जिला रैंकिंग टूर्नामेंट का समापन मंगलवार को हुआ। नेक्स्टजेन स्पिनर टेबल टेनिस एकेडमी द्वारा मुरादाबाद में आयोजित प्रथम जिला रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट का शानदार समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में मुरादाबाद जिले के लगभग 60-70 खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी विख्यात कात्याल और सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी कनिष्का कपूर रही।

प्रतियोगिता में अंडर-11 से लेकर मेन्स और वुमेन्स श्रेणी तक के विभिन्न रोमांचक मुकाबले खेले गए। टूर्नामेंट के दौरान विख्यात कात्याल और कनिष्का कपूर का दबदबा रहा, जिन्होंने अपनी-अपनी श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई खिताब अपने नाम किए।

सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी विख्यात कात्याल और सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी कनिष्का कपूर रही।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि चिल्ड्रन एकेडमी के निदेशक अनिल अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथियों में, एसपी सिन्हा, सीए राकेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, योगेंद्र गौतम जिला सचिव रहे।

कार्यक्रम का मानसी तलवार ने खूबसूरत अंदाज में किया। इस टूर्नामेंट की मेजबानी नेशनल खिलाड़ी कुणाल अरोड़ा द्वारा किया गया।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights