मुज़फ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र के गाँव बवाना में आयोजित माँ भगवती के जागरण में डायरेक्टर गन्ना सहकारी समिति, बुढ़ाना संजीव पाल शामिल हुए और माँ भगवती का आशीर्वाद लिया |

जनपद के वार्ड संख्या 20 से जिला पंचायत सदस्य पद के मजबूत दावेदार माने जाने वाले संजीव पाल बवाना में आयोजित माँ भगवती जागरण में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने देवी माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया और ग्रामवासियों से क्षेत्र की उन्नति, प्रगति एवं समृद्धि की कामना की।ग्रामवासियों ने संजीव पाल का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें भरपूर प्यार, सम्मान व आशीर्वाद दिया। ग्रामीणों ने कहा कि उनका स्वभाव मिलनसार है और वे हमेशा समाजसेवा की भावना से जनता के बीच रहते हैं।

संजीव पाल ने अपने संबोधन में कहा कि, “ग्रामवासियों से मिला यह स्नेह और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताक़त है। माँ भगवती की कृपा और जनता के आशीर्वाद से ही मैं आने वाले चुनाव में आपके बीच सेवक बनकर खड़ा रहूँगा और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दूँगा।”जागरण में देर रात तक भक्तिमय माहौल बना रहा। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा गाँव गूंज उठा। बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने कार्यक्रम में शिरकत कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights