मनोज पाल (9911711593)

मुज़फ्फरनगर | मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना तहसील के छोटे से गाँव गढ़मलपुर सागड़ी में जन्मे संजीव पाल आज मेहनत, लगन और ईमानदारी का प्रतीक बन चुके हैं। साधारण किसान परिवार में पले-बढ़े संजीव ने अपने जीवन में यह साबित किया कि कठिनाइयाँ इंसान को तोड़ने के लिए नहीं, बल्कि बुलंदियों तक पहुँचाने के लिए आती हैं।संजीव पाल ने प्रॉपर्टी व्यवसाय की शुरुआत की, लेकिन जीवन ने उन्हें कई बार चुनौती दी। एक समय ऐसा आया जब परिस्थितियों ने उन्हें अपनी सारी संपत्तियाँ बेचने पर मजबूर कर दिया। कठिनाइयों के इस दौर में उनकी पत्नी अंजू रानी ने उनका हाथ थामा और संघर्ष की राह में उनका साथ दिया। हार को उन्होंने कभी अपना अंत नहीं बनने दिया और फिर से मेहनत और धैर्य के दम पर सफलता की नई ऊँचाइयाँ छू लीं।

राजनीति में आने का उनका उद्देश्य केवल पद या सत्ता हासिल करना नहीं है, बल्कि समाज के कमजोर और पिछड़े वर्गों को वह सम्मान और अधिकार दिलाना है, जिसके वह हकदार हैं। पाल समाज और अति पिछड़ा वर्ग आज भी राजनीतिक और सामाजिक रूप से पिछड़ा हुआ है, और इसे सशक्त बनाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।संजीव पाल का राजनीतिक सफर 2006 में शुरू हुआ, जब उन्होंने पहली बार गन्ना समिति का चुनाव लड़ा। उस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने इसे सीखने और आगे बढ़ने का अवसर बनाया। मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने प्रॉपर्टी व्यवसाय में फिर से अपने पैर मजबूत किए और समाज सेवा में सक्रियता बढ़ाई।

वर्ष 2024 में उनकी पत्नी अंजू रानी को गन्ना समिति के चुनाव में निर्विरोध विजयी बनवाया गया। इसके बाद डायरेक्टर के चुनाव में भी उनकी पत्नी ने शानदार जीत हासिल की और गन्ना संघ लखनऊ की निर्विरोध सदस्य बनी। उनकी ईमानदारी और सक्रियता के कारण पाल समाज ने उन्हें जिला पंचायत सदस्य पद के लिए सर्वसम्मति से उम्मीदवार घोषित किया।

अब वार्ड नंबर 20 से जिला पंचायत सदस्य के चुनाव की तैयारी में संजीव पाल ने इस सीट पर नए समीकरणों को जन्म दे दिया है। जब से वे चुनावी मैदान में उतरे हैं, उनके विरोधियों में खलबली देखी जा रही है। चुनाव जीतना या हारना तो वक्त तय करेगा, लेकिन फिलहाल संजीव ने जिला पंचायत वार्ड नंबर 20 पर अपनी दावेदारी मजबूती से प्रस्तुत कर दी है। उनके आने से राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव आ गया है और वार्ड में उनकी लोकप्रियता और लोगों के बीच उनकी विश्वसनीय छवि ने नए समीकरणों को जन्म दिया है।

संजीव पाल अपने क्षेत्र की सड़कों, शिक्षा और किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता मानते हैं। उन्होंने बताया कि गाँव बवाना, खानपुर और सफीपुर के बच्चों को आज भी 5 किलोमीटर दूर बुढ़ाना तक जाना पड़ता है। उनका सपना है कि इन गाँवों में ही इंटर कॉलेज खोला जाए, ताकि बच्चों को लंबा सफर न करना पड़े। इसके अलावा गन्ना केंद्रों के पुनर्गठन और किसानों की सुविधा के लिए भी उन्होंने ठोस योजनाएँ तैयार की हैं।संजीव पाल का जीवन यह बताता है कि कठिनाइयाँ और संघर्ष केवल अवसर बन सकते हैं यदि हौसला और मेहनत साथ हो। वर्ष 2013 में मुज़फ्फरनगर दंगों के दौरान जब उनका व्यवसाय ठप हो गया, तब उनकी पत्नी अंजू रानी ने उनका हौसला बढ़ाया और हर मुश्किल में उनका साथ दिया।

आज संजीव पाल न केवल अपने समाज बल्कि पूरे क्षेत्र में सम्मानित और लोकप्रिय नेता के रूप में जाने जाते हैं। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह साबित करता है कि सपने तब सच होते हैं जब इरादे मजबूत और मेहनत अडिग हो।वार्ड नंबर 20 में उनके कदम ने यह स्पष्ट कर दिया है कि संजीव पाल केवल राजनीति में कदम रखने नहीं आए, बल्कि एक नई सोच और नई उम्मीद के साथ जनता के बीच अपनी विश्वसनीय छवि के दम पर सफलता की नई कहानी लिखने के लिए तैयार हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights