सर्किट हाउस बरेली में पत्रकारों से बातचीत में संजय निषाद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में अब तक कोई दंगा नहीं हुआ। यह इस बात का सबूत है कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। उन्होंने कहा कि बिहार में भी एनडीए की सरकार बनेगी और वहां विकास का इंजन पटरी पर दौड़ेगा।

सीएम योगी के हलाल वाले बयान का समर्थन करते हुए संजय निषाद ने कहा कि “देश संविधान से चलता है, शरियत से नहीं।” उन्होंने दावा किया कि एनडीए ही देश को आगे ले जाने वाला असली इंजन है, बाकी सब दिखावा है।

गौरतलब है कि हाल ही में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन पर “प्रबल इंजन, सपा का विजन” वाला नया नारा जारी किया गया था, जिस पर अब विपक्षी दलों ने तंज कसना शुरू कर दिया है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights