मुजफ्फरनगर। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) अभियान के बीच समाजवादी पार्टी ने जिले भर में अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय मोर्चे पर उतार दिया है। सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने मीटिंग में कहा कि प्रशासनिक स्तर पर यदि किसी मतदाता का अधिकार छीने जाने की कोशिश हुई तो पार्टी सख्त रुख अपनाएगी।उन्होंने जोर दिया कि “हर सपा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में SIR प्रक्रिया पर पैनी नजर रखे और किसी भी मतदाता को जानबूझकर सूची से बाहर किए जाने की कोशिश नाकाम कर दे।”प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, प्रदेश सचिव नौशाद अली और प्रदेश सचिव ठाकुर सुखपाल सिंह ने कहा कि पात्र मतदाता अपना नाम जुड़वाने के लिए परेशान न हों, इसके लिए सपा कार्यकर्ता प्रशासन को पूरा सहयोग दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ जगह गणना फार्म (Form-6 आदि) देर से वितरित किए जा रहे हैं, जिससे लोगों को लाभ से वंचित करने की आशंका बढ़ती है।नेताओं ने साफ कहा कि “जिस भी स्थान पर मतदाताओं को अनावश्यक देरी का सामना करना पड़ेगा, वहां पार्टी आवाज उठाएगी।”

सपा नेता सोमपाल सिंह कोरी व साजिद हसन ने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में गणना फार्म दिलवाने, भरवाने और जमा कराने की जिम्मेदारी तुरंत संभालें। पार्टी ने बूथ स्तर पर भी नए सिरे से संरचना मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।बैठक में मतदान स्थलवार टीमों का गठन किया गया और कार्यकर्ताओं को जागरूकता कैंप लगाने, घर-घर संपर्क अभियान चलाने तथा बूथ लेवल एजेंटों को सक्रिय रखने का आह्वान किया गया।बैठक में समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी की राष्ट्रीय सचिव पूजा अंबेडकर, सपा नेत्री ममता अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी, असद पाशा, धर्मेंद्र सिंह नीटू, चौधरी ओमपाल सिंह, सत्यदेव शर्मा, पवन पाल, गजेंद्र प्रधान, सभासद शहजाद चीकू, हसीब राणा, सलीम राणा, पंकज सैनी, बालेंद्र मौर्य, हाजी गुफरान, वसीम सिद्दीकी, प्रेमपाल सिंह, नीटू पाल, रामपाल सिंह पाल, जाउल चौधरी, राव नफीस, सलीम अंसारी, हुसैन राणा एवं फैसल राणा एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights