मनीष अग्रवाल(सहारनपुर)

सहारनपुर | जनपद में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से बचाव को यातायात पुलिस द्वारा अभियान चला नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में एसएसपी आशीष तिवारी सहारनपुर के आदेशानुसार एव एसपी ट्रैफिक सिदार्थ वर्मा के निर्देशन में प्रभारी यातायात अमित तोमर के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा बुधवार को ऑटो/ ई रिक्शा के दाहिने साइड एवं पिछली खिड़की को द्रुघटनाओ से बचाव को बंद कराया गया । जिससे दाहिने/पिछले तरफ सवारी न उतारे एवं न बैठाए जिससे सड़क हादसे न हो एवं सुगम यातायात व लगने वाले जाम हेतु ई- रिक्शा को अपने निर्धारित/आवंटित रूट पर चलने हेतु जागरूक किया गया । वही यातायात प्रभारी अमित ने ई रिक्शा चालको को कहा सभी वाहन चालक का नाम अपनी ई- रिक्शा व ऑटो पर मोबाइल नंबर अंकित कराये व नियम समझा कर जागरूक किया गया। सभी मार्गो पर ऑटो चालकों को जागरूक किया गया की अपने ऑटो पर वाहन चालक का नाम पता मोबाइल नंबर एवं परमिट वैधता दिनांक अवश्य लिखवाए , ताकि कोई भी दुर्घटना होने पर तत्काल जानकारी जुटाई जा सके।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights