मनीष अग्रवाल

सहारनपुर।
रिजर्व पुलिस लाइन सहारनपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर बुधवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्वार्टर गार्द पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने की, जबकि पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने पुलिस कार्यालय में आयोजित समारोह का संचालन किया।

इस अवसर पर एसएसपी आशीष तिवारी ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि गांधीजी के सत्य, अहिंसा और शांति के संदेश तथा शास्त्रीजी के ‘‘जय जवान-जय किसान’’ के नारे से प्रेरणा लेकर हर पुलिसकर्मी को राष्ट्र की सेवा और समाज में भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।

पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाते हुए एसएसपी ने कहा कि पुलिस बल का कर्तव्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि नागरिकों के जीवन में सुरक्षा, विश्वास और शांति स्थापित करना भी है। राष्ट्र की अखंडता और जनता का विश्वास पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सत्य, ईमानदारी और सेवा भाव के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। इस मौके पर मिठाइयाँ वितरित कर जयंती को उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights