मनीष अग्रवाल
सहारानपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अभिनंदन सहारानपुर के मार्गदर्शन में जनपद सहारनपुर पुलिस द्वारा जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की दिशा में किए जा रहे प्रभावी प्रयासों के फलस्वरूप माह अगस्त-2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में जनपद सहारनपुर ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जनपद सहारनपुर पुलिस द्वारा आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा एवं प्रभावी अनुश्रवण करते हुए शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया गया। शिकायतकर्ताओं से संवाद एवं फीडबैक प्राप्त करने के साथ-साथ निस्तारण की गुणवत्ता एवं निष्पक्षता पर विशेष ध्यान दिया गया। यह उपलब्धि वरिष्ठ अधिकारियों के सतत मार्गदर्शन, समस्त अधिकारी/कर्मचारियों की समर्पित कार्यशैली, उत्कृष्ट टीम भावना एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। जनपद सहारनपुर पुलिस भविष्य में भी जनविश्वास, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं त्वरित न्याय के सिद्धांतों के साथ कार्य करते हुए जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
