मनीष अग्रवाल
सहारानपुर | थाना चिलकाना पुलिस की सक्रिय हिस्टीशीटर अपराधी से हुई मुठभेड़, में एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी घायलावस्था में गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व शातिर अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार संघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में क्षेत्रराधिकारी सदर प्रिया यादव ने बताया की मंगलवार को थानाध्यक्ष चिलकाना विनोद कुमार मय हमराही फोर्स के सुल्तानपुर से फिरोजाबाद जाने वाले मार्ग पर चैकिंग कर रहे थे, तभी सुल्तानपुर से फिरोजाबाद की तरफ एक बिना नम्बर प्लेट की स्पलेण्डर मोटरसाइकिल पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया जिसको पुलिस टीम ने रूकने का इशारा किया, तो मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति दाहिने तरफ खेतो में जाने वाली चकरोड की तरफ एक दम मुडा और पुलिस पार्टी पर जान मारने की नीयत से फायरिंग करके तेज गति से मोटरसाइकिल लेकर चकरोड पर भागा कुछ दूर आगे जाकर दाहिने तरफ टयूवेल के पास मोटरसाइकिल अनियन्त्रित होकर फिसल कर गिर गयी, उक्त बदमाश गन्ने के खेत की तरफ भागा तथा खेत में पेडो की आड लेकर पुलिस टीम पर फिर से जान से मारने की नीयत से फायरिग कर दी ।
पुलिस टीम की आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया । घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया । गिरफ्तार बदमाश की पहचान एजाज पुत्र बाबू निवासी ग्राम दुमझेडा थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर* के रूप में हुई । अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध देशी तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा/02 खोखा कारतूस 315 बोर व बिना नम्बर प्लेट की एक स्पलेण्डर मोटरसाइकिल* बरामद । गिरफ्तार अभियुक्त एजाज उपरोक्त थाना चिलाकान का सक्रिय हिस्ट्रीशीटर अपराधी हैं, जिस पर जनपद सहारनपुर के अलग-अलग थानों पर हत्या, लूट, डकैती, 307 भादवि व एनडीपीएस एक्ट आदि के तहत संगीन धाराओं में लगभग 03 दर्जन मुकदमें* दर्ज है । अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है । अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
